गुजरात के पूर्व CM माधव सिंह सोलंकी का 94 साल की आयु में निधन
अहमदाबाद
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी का निधन हो गया है. माधव सिंह सोलंकी कांग्रेस के बड़े नेता थे और वह चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके थे. शनिवार को 94 साल की आयु में उनका निधन हो गया हैG. माधव सिंह सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 को हुआ था. उनका जन्म एक कोली परिवार में हुआ था सोलंकी कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे. वह भारत के विदेश मंत्री भी रह चुके थे.
1980 के दशक में KHAM सोशल इंजीनियरिंग के जरिए गुजरात में पावर बैलेंस ने पटेल-ब्राह्मण-बनिया से ओबीसी, दलित और आदिवासी का रुख कर लिया था। सोलंकी के ओबीसी और KHAM पॉलिटिक्स के जवाब में पटेल समुदाय ने बीजेपी पर भरोसा दिखाया था।
क्षत्रिय समुदाय से आने वाले सोलंकी पेशे से वकील थे और आणंद के नजदीक बोरसाड कस्बे में उनका जन्म हुआ था। वह 1977 में पहली बार मुख्यमंत्री नियुक्त हुए थे। इसके बाद 1980 के चुनाव में पार्टी ने उनके नेतृत्व में 182 में से 141 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था जबकि बीजेपी को मात्र 9 सीटें मिली थीं।

पाठको की राय